फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घुसपैठ की आशंका के बीच सांबा के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ, पुलिस और एसओजी ने संयुक्त नाकाबंदी कर वाहनों एवं लोगों की गहन जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के प्रयास के इनपुट के बाद जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं तथा बीएसएफ, पुलिस और एसओजी संयुक्त रूप से संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी कर वाहनों एवं लोगों की गहन जांच कर रही हैं।
रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सेना व पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ करवाए जाने की योजना के इनपुट के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। सूत्रों के अनुसार कि पाकिस्तानी सेना की और से पाकिस्तानी क्षेत्र सुकमाल व लेहरी कलां में दो लांचिंग पेड स्थापित किए थे। ट्रेनिंग कैंपों से आतंकवादियों को लांचिंग पेड पर लाया जाता है, कुछ दिन रेकी करने के उपरांत मौका मिलने पर उन्हें घुसपैठ के प्रयास कराई जाती हैं। सीमा पर कड़ी सुरक्षा के चलते घुसपैठ पर अंकुश लगा। वाद में सुरंगें खोद कर घुसपैठ के प्रयास हुए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कि सांबा सेक्टर पर घुसपैठिओं की हमेशा ही नजर रही है। घुसपैठ करने के बाद वह नदी नालों से होते हुए हाईवे को पार कर जंगलों के रास्ते उधमपुर जिले के रामनगर के जंगलों में पहुंच जाते रहे हैं। घुसपैठ के इनपुट के बाद अब पुलिस व बीएसएफ के जान दिन रात घुसपैठ के पुराने मार्गों पर नाके लगा कर जांच करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

एक दिन पूर्व एसएसपी ने किया था बाॅर्डर चौकियों का निरीक्षण

गत शनिवार को एसएसपी सांबा अनुज कुमार ने सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर बॉर्डर पुलिस चौकियों के प्रभारियों और जवानों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच, विशेष नाके लगाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। निर्देशों के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ और एसओजी द्वारा संयुक्त नाके लगाए गए हैं, जबकि बॉर्डर पुलिस चौकियों पर भी वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। हाल के सुरक्षा घटनाक्रमों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने गश्त बढ़ा दी है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और सख्त कर दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें