फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्र दिवस : बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने भी कमर कस ली है। हर आने-जाने वाले की पैनी नजर से रैकी की जा रही है। संदिग्ध दिखने वाली गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिन में नाकों की संख्या बढ़ा दी गई है। रात के समय तीन से चार नाके अलग-अलग जगह लगाए जा रहे हैं। पेट्रोलिंग पार्टी की गश्त बढ़ा दी गई है। गाड़ियों के साथ पूरे इलाके में गश्त की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में नफरी को बढ़ा दिया गया है। हर कोई संदिग्ध दिखने वाले से पूरी तरह से पूछताछ और तलाशी ली जा रही है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी चूक नहीं होने देना चाहती, जिससे कोई अप्रिय घटना घटित हो जाए। उसी को लेकर पुलिस के अधिकारी भी दौरा करते हुए नजर आ रहे हैं। शाम के वक्त पुलिस की गश्त काफी ज्यादा बढ़ जाती है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी जाती है। जिला सांबा में पुलिस और सेना द्वारा सर्च ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं। वहीं हर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को ज्यादा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें