फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: रामबन में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला, निशाना चूका, सभी सुरक्षित

Wed, 03 Aug 2022 12:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रामबन जिले के गूल इलाके में पुलिस चौकी की बाहरी दीवार के पास ग्रेनेड हमला हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गूल पुलिस थाने के अंतर्गत इंद पुलिस चौकी पर मंगलवार सुबह पांच बजे आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। आतंकियों का निशाना चूकने से ग्रेनेड पुलिस चौकी की छत से टकराकर अहाते में गिरकर फट गया। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया परंतु दहशतगर्दों का कोई सुराग नहीं मिला। आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि इंद पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया गया। ग्रेनेड छत से टकराकर जमीन पर गिरने के बाद फट गया। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। जहां ग्रेनेड गिरा था वहां एक गड्ढा बन गया है। हमले के बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है। फोरेंसिक विभाग की टीम ने विस्फोटक की प्रकृति का पता लगाने के लिए घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि चिनाब वैली 90 के दशक में आतंकियों का गढ़ रही है। वहां व्यापक पैमाने पर आतंकी घटनाएं हुईं। इस प्रकार की गतिविधियों के जरिये वहां आतंकवाद को फिर से जिंदा करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें