सांबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी दिनों में पल्ली गांव में दौरा प्रस्तावित है। इसे लेकर सुरक्षा तैयारियां तेज हो गई हैं। पुलिस, अर्धसैनिक बल के साथ सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी सेना व पुलिस की तरफ से तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से सीमा पर हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए भारतीय ड्रोन भी मंडराते देखे गए। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।