फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना की हलचल दिखने से सीमा पर सुरक्षा कड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमा पार पाकिस्तानी सेना की हलचल देखे जाने के बाद आरएस पुरा स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वहीं, पाकिस्तानी क्षेत्र में कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनी हुई है पर बदले हालातों के मद्देनजर कुछ भी कह पाना मुश्किल है। अनुच्छेद 370 व 35ए हटाऐ जाने के बाद सीमापर अलर्ट जारी है। इन दिनों तारबंदी तक किसान फसल की देखरेख कर रहे हैं।
गांव चंदू चक्क के चौधरी प्रेम लाल ने बताया कि जब भी पाकिस्तान ने गोलाबारी की है उसे मुंह की खानी पड़ी है। प्रशासन की ओर से अभी तक सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए नहीं कहा गया है। सीमावर्ती गांव बेरा के पूर्व नायब सरपंच विजय चिब ने बताया कि इन दिनों अफवाहाें का बाजार गर्म है। इससे शांति भंग होती है। जवान सीमा पर मुस्तैदी से तैनात हैं। वह पाकिस्तान की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें