फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में पहुंचे एसएसबी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आगामी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में पहुंचे एक एसएसबी कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक रमेश कुमार बिहार के मध्यपुरा का रहने वाला था और एसएसबी की 50 बटालियन में तैनात था।
विज्ञापन

मंगलवार को रमेश अन्य कर्मियों के लिए साथ जम्मू पहुंचा। जहां से इनकी तैनाती नगरोटा के जगती कैंप में की गई। दोपहर को कर्मियों की बस जब नगरोटा पहुंची, कर्मी बस में ही गाने गा रहे थे। तभी अचानक रमेश की हालत बिगड़ी और वह बेसुध हो गया। इसके बाद उसे साथी कर्मियों ने जीएमसी पहुंचाया। जहां जांच में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को ही रमेश की बटालियन अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए जम्मू पहुंची थी। जम्मू पहुंचने के बाद बटालियन के कर्मियों को नगरोटा भेजा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें