फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भीषण गर्मी में खराब हो रही सब्जियों की फसल, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। भीषण गर्मी और तेज लू के कारण सब्जी की खेती करने वाले किसान परेशान हैं। इस समय सब्जी की फसल को बचाने के लिए किसानों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि हर तीसरे दिन फसल की सिंचाई करनी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में बिजली की कटौती भी ज्यादा हो रही है। जिसके चलते पंप सेट के जरिए सिंचाई पर्याप्त रूप से नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी के चलते सब्जी की फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि चारा की फसल बचाने के लिए भी बड़ी जोर आजमाइश करनी पड़ रही है। लंबे समय के बाद गर्मी के ऐसे तेवर देखने को मिल रहे हैं। जिसने किसानों की कमर तोड़ दी है। यही नहीं गर्मी के चलते धान की फसल लगाने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। किसानों के मुताबिक बारिश न होने से पानी का स्तर भी काफी नीचे चला गया है। इसके चलते मोटर पंप भी पर्याप्त रूप से पानी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें