राजोेरी पुलिस ने पुलिस पोस्ट पीड़ी कोटरंका में वीडीजी दिवस का आयोजन किया फोटो स्रोत पुलिस
पुलिस पोस्ट पीड़ी कोटरंका में मनाया वीडीजी दिवस, सुरक्षा पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। एसएसपी गौरव सीवरकर ने एसएचओ कंडी, सीआरपीएफ और 43 आरआर के अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस पोस्ट पीड़ी कोटरंका में वीडीजी दिवस का आयोजन किया। इसमें वीडीजी को ऑपरेशनल तैयारियों में सुरक्षाबलों से सहयोग के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में आसपास के गांवों के सभी ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) को बुलाया गया। उन्हें डीजीपी की ओर से वीडीजी के कामकाज, सतर्कता और ऑपरेशनल तैयारी के बारे में जारी किए दिशानिर्देशों के बारे में बताया गया। सुरक्षा पर मंथन किया गया।
सभी विलेज डिफेंस गार्ड को अपने-अपने इलाकों में कड़ी निगरानी रखने, स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ समय पर जानकारी साझा करने, हथियारों और गोला-बारूद की उचित सुरक्षा, रखरखाव के साथ देखभाल के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में धारसाकरी, रेहान, प्रोरी ब्राह्मणा और गखरोट सहित अन्य गांवों के वीडीजी ने भाग लिया।