श्रीनगर। पीएसए हटने के बाद रिहा किए गए जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के युवा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार तनवीर सादिक की सुरक्षा बहाल कर दी गई। सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार अब उन सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की सुरक्षा को बहाल करने की प्रक्रिया पर विचार कर रही है जिन्हें 5 अगस्त 2019 को हुई गिरफ्तारी के बाद रिहा किया गया है। इस प्रक्रिया के तहत सादिक की सुरक्षा भी बहाल की गई है।
तनवीर श्रीनगर के रैनावारी के हसनाबाद इलाके में रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक अब उन्हें 3 पीएसओ और 9 गार्ड मुहैया करवाए गए हैं जोकि आईआरपी 8 बटालियन की सी कंपनी से हैं।