फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को श्रीनगर राजभवन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की अगुवाई में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनसे प्रदेश के राजनीतिक व वर्तमान हालात पर चर्चा की। सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह और कवींद्र गुप्ता के अलावा महासचिव अशोक कौल पर आधारित भाजपा शिष्टमंडल ने उपराज्यपाल को पदभार संभालने की बधाई दी। साथ ही कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं पर हो रहे हमलों के मद्देनजर सुरक्षा को और कड़ा करने पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्ढा से महासचिव संगठन अशोक कौल कश्मीर में भाजपा नेताओं पर आतंकी हमलों के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं की सुरक्षा को और कड़ा करवाने की अपील पहले ही कर चुके हैं। इसके अलावा भाजपा नेताओं ने विकास परियोजनाओं की स्थिति से लेकर प्रदेश के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें