फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए पंजीकरण आंकड़ा 4.66 लाख पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चतुर्थ श्रेणी की नौकरी के लिए जेकेएसएसबी के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण का आंकड़ा 4,66,760 पहुंच गया है। 10 जुलाई 2020 से ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत के बाद से 2,43,160 उम्मीदवारों ने क्लास-4 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। साथ ही अकाउंट असिस्टेंट के पद के लिए 67,730 आवेदन ऑनलाइन जमा किए गए हैं। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न विभागों में 8575 चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए श्रीनगर और जम्मू में प्रत्येक में दो हेल्पलाइन भी शुरू की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें