फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आंतक का भंडाफोड़, सुरक्षाबलों ने बरामद किया हथियारों से भरा बैग, घाटी में तस्करी करने की थी योजना

Mon, 09 Nov 2020 02:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने बरामद किया बैग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में रविवार रात सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने आतंकियों का भंडाफोड़ किया है और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। एक विशेष इनपुट के आधार पर पुंछ पुलिस के नेतृत्व में ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा के पास हथियारों से भरा एक बैग बरामद किया। 
विज्ञापन


बैग के अंदर से सुरक्षाबलों को चार एके-56, चार एके मैगजीन, 141 एके राउंड, दो एजीएल ग्रेनेड, दो हैंड ग्रेनेड, 20 इसलामिक डायरी, एक कैमल बैग, एक ऐसेसरी बैग और एक रुकसैक मिले हैं।

शुरूआती जांच में पता चला है कि इस हथियारों को तस्करी के माध्यम से कश्मीर भेजने की योजना बन रही थी, ताकि घाटी में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। इन सबके पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया डिएसपी मनीष शर्मा की अगुवाई में इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था। फिलहाल पुंछ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें