मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उग्र परिस्थितियों में कार्य करते समय सुरक्षा बलों को अधिकतम संयम बरतने को कहा है। साथ ही शनिवार को बटमालू में फायरिंग में एक युवा की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों को भड़काऊ स्थितियों में अपने कर्त्तव्यों का पालन करते हुए अधिकतम संयम बरतते हुए ऐसे मामलों में कड़ाई से निर्धारित एसओपी का पालन करने को कहा। उन्होंने कस्बयार, पुलवामा के बशीर अहमद की हत्या की भी निंदा की, जिसकी आतंकियों ने हत्या कर दी गई थी।
उन्होंने पुलवामा कालेज में हिंसा के दौरान 50 से अधिक छात्रों के घायल होने के मामले में पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। मुख्यमंत्री ने घाटी में कुछ वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है, जिसमें उन लोगों के कृत्यों को अस्वीकार्य और नृशंस बताया है। ज्ञात हो कि हाल ही में वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सीआरपीएफ जवानों को कुछ युवाओं द्वारा पीटते दिखाया गया था।