फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने जैश आतंकी को दिया एक मौका, चार घंटे तक आत्मसमर्पण के लिए मनाया

Thu, 30 May 2019 02:46 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को बुधवार को गिरफ्तार किया। एक सूचना के आधार पर सेना की 42 आरआर और 180 सीआरपीएफ ने पुलिस के साथ मिलकर त्राल के नागपथरी के चोपान मोहल्ले की घेराबंदी की। 

विज्ञापन


तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को पता चला कि एक स्थानीय मोहम्मद अकरम चोपान के घर में हाल में सक्रिय हुआ जैश का आतंकी मोहम्मद मकबूल गनई (निवासी-गुटंगू, त्राल) छिपा हुआ है। 

सुरक्षाबलों ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा। करीब चार घंटे तक उसे आत्मसमर्पण के लिए मनाते रहे। शादीशुदा होने के साथ साथ उसके दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं जिसे ध्यान में रखते हुए उसे मौका दिया गया। 
विज्ञापन


आखिरकार इतनी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक चाइनीज पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, 6 गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मकबूल 25 मई से लापता था और मंगलवार को उनके द्वारा पुलिस में इसकी रिपोर्ट लिखवाई गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें