फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर के कई इलाकों में चला कासो, आतंकी रियाज नाइकू के गांव में भी अभियान

Sat, 15 Sep 2018 01:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर के कई इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने साझा तलाशी अभियान चलाया। अभियान में सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान शामिल रहे। इस दौरान इलाके को सील कर घरों की तलाशी ली गई। उन्हें इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


सुरक्षा बल को सूचना मिली कि उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर में आतंकी मौजूद हैं। सूचना के आधार सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने कई इलाकों की घेराबंदी कर दी और घरों में तलाशी की। दूसरी तरफ शोपियां जिले के तुर्कवनगाम इलाके के लोन मोहल्ला, बटपोरा, मलपोरा गांवों में एक इनपुट के आधार पर आरआर और एसओजी ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ न लगने पर इसे स्थगित कर दिया गया।

इसके अलावा पुलवामा जिले के टिकन बटपोरा में भी आतंकियों की मौजूदगी की खबर के बाद सुरक्षा बलों ने एक साझा अभियान चलाया, लेकिन इस दौरान युवा सड़कों पर उतार आए और सुरक्षा बलों के साथ भिड़ गए। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे।
विज्ञापन


उधर शुक्रवार देर शाम पुलवामा के बेगपोरा गांव में सेना और एसओजी ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने लाइट्स लगाई और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्हें इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। बता दें कि बेगपोरा हिज्ब कमांडर रियाज नाइकू का पैतृक गांव है।

केरन सेक्टर में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहा। सेना ने इलाके में आतंकियों को तलाशने के लिए अभियान जारी रखा। बता दें कि वीरवार को केरन सेक्टर में बलबीर पोस्ट के करीब 3 आतंकियों को मार गिराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें