आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिले के कई गांवों मे गहन तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर में आतंकियों की मौजूदगी के खुफिया इनपुट थे जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कई गांवों को घेर कर तलाशी अभियान चलाया।
इस तलाशी अभियान में सेना के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी ने भी हिस्सा लिया। गौरतलब है कि कल शनिवार रात को शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़ हुई थी लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठा कर आतंकी भागने में कामयाब हो गए थे।