फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: सांबा-राजोरी में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Mon, 27 Jul 2026 01:47 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सांबा और राजोरी में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन गतिविधि के बाद सुरक्षाबलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
श्रीनगर में सुरक्षाबल तैनात - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के सांबा और राजौरी जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे इलाकों में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांबा के नंदपुर इलाके और राजोरी के नौशेरा सेक्टर के तरकुंडी-साज क्षेत्र में रात के समय संदिग्ध ड्रोन की हलचल देखी गई थी। इसके बाद सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सुबह होते ही इन इलाकों में संयुक्त अभियान शुरू कर दिया।

सुरक्षाबलों ने आशंका जताई है कि ड्रोन के जरिए हथियार, नशीले पदार्थ या अन्य संदिग्ध सामग्री गिराने की कोशिश की जा सकती है। इसी को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में एंटी-ड्रोन उपाय भी तेज कर दिए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान अभी तक किसी भी तरह की बरामदगी या गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। अभियान जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही हैं।

पिछले कुछ दिनों में सीमा से सटे इलाकों में संदिग्ध ड्रोन गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई है। इसके बाद सांबा और कठुआ समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें