दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ समाप्त हो हई है। हाजन गांव में छिपे तीनों आतंकियों को सेना ने मार गिराया है। मरने वालों आतंकियों में 12 दिन पहले ही जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ शौकत भी शामिल है। शौकत के पिता ने उससे सरेंडर करने की अपील की थी लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया।
सूत्रों के मुताबिक इस सोमवार को सुरक्षाबलों को इस बाबत सूचना मिली थी कि फारूख अहमद, शौकत अहमद और अल्ताफ अहमद इलाके में छुपे हुए हैं। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान शुरू किया था। बाद में सेना ने एक घर को घेर ले लिया जिसमें तीन आतंकी छुपे हुए थे।
फिलहाल तीनों आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इस मुठभेड में मारे जाने वालों में जैश-ए-मुहम्मद के कमांडर भा शामिल है।