फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: हंदवाड़ा एनकाउंटर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Mon, 11 Dec 2017 07:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : ani
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। गोलीबारी में एक नागरिक की भी मौत हो गई है। 
विज्ञापन

  J&K: 3 terrorists gunned down & one civilian also lost her life during encounter that started late last night in Handwara's Unisoo. Search ops still underway. (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/JQ3eaWpASH — ANI (@ANI) December 11, 2017


आपको बता दें कि सुरक्षा बलों को हंदवारा में आतंकियों के मौजूदगी के इनपुट मिले थे, जिसके बाद सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल, सीआरपीएफ की 92 बटालियन और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी ने इलाके को घेर कर आतंकियों को तलाश शुरू कर दी । 
विज्ञापन


पढ़ें:- J&K: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

बताया जा रहा है की खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग का भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। 
विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा - फोटो : ani
मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को ढेर करने में सफलता पाई है। सुरक्षा के एहतियात के तौर पर इलाके में हंदवाड़ा, सोपोर, बारामूला और कुपवाड़ा में इंटरनेट सुविधा को बंद कर दिया है। 

पढ़ें:- ऑपरेशन ऑलआउट की कामयाबी, घाटी में बन रही है आतंकियों की कब्रगाह

क्रास फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक आतंकी इसी महिला के घर में छिपे थे। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा कि पुलिस, CRPF और RR ने हंदवाड़ा में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया है। रातभर बारिश होती रही और हमारे सैनिक एनकाउंटर में डटे रहे।  In Unisoo, Handwara all the three terrorists apparently Pakistanis have been neutralized by Joint team of J&K Police, RR & CRPF. It has been raining whole night & boys were out there in the cold, tweets J&K DGP SP Vaid (File Pic) pic.twitter.com/u4BXdQuY6Q — ANI (@ANI) December 11, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें