फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष साहनी बोले- जहां लोगों को परेशानी होगी वहां हम सब एक जुट होंगे, बुलंद करेंगे अवाम की आवाज

Mon, 22 Aug 2022 09:32 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर।

सार

साहनी ने कहा कि विचारधाराओं को कही न कही मिलाने की कोशिश करेंगे क्योंकि अवाम सबसे ऊपर है। अगर अवाम के किसी काम आते हैं तो फिर हमारा नेता होना पार हो जाता है।
विज्ञापन
Shiv Sena's Manish Sahni - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में शिवसेना इकाई के प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी ने कहा कि यह जम्मू कश्मीर के अवाम का मुद्दा है किसी विशेष राजनीतिक दल यह केवल जम्मू या कश्मीर का मुद्दा नहीं है। इसमें शिवसेना हो, नेशनल कांफ्रेंस हो या कोई और राजनीतिक दल यह सभी का मुद्दा है। यह बात अवाम के साथ जुडी हुई है, जहां अवाम को परेशानी होगी वहां हम सब एक जुट होंगे और अवाम की आवाज़ बुलंद करेंगे। हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई जितने भी जम्मू कश्मीर के अवाम हैं उनके लिए काम करेंगे। 

विज्ञापन

           
साहनी ने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता के साथ लगातार विश्वासघात किया जा रहा है, पहले पीआरसी ख़तम किया गया, लोगों ने लाइनों में लग के डोमिसाइल बनाए। अब बाहरी लोगों को वोट का अधिकार दिया जा रहा है। व्यापार, ठेके, आदि सब जगह बाहरी लोगों का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है जो जम्मू कश्मीर के अवाम के हक़ के लिए नहीं है। और इसको लेकर हम एक जुट होकर लड़ाई लड़ेंगे।           

गौरतलब है कि बैठक में शामिल होने से पूर्व अमर उजाला के साथ बात करते हुए साहनी ने कहा कि यह डॉ फारूक अब्दुल्ला जोकि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं हमेशा जम्मू कश्मीर के लोगों के मुद्दों को लेकर एकजुट करने का प्रयास करते हैं और आज भी उनकी यही कोशिश है। और इसी प्रयास के तहत हम श्रीनगर में बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमें आमंत्रित किया गया था। साहनी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग परेशान हैं और हमें एकजुट होकर लोगों की आवाज़ बुलंद करनी होगी। 
           
 
विज्ञापन

यह पूछे जाने पर कि शिवसेना और क्षेत्रीय दलों की विचारधारा अलग-अलग है, साहनी ने कहा कि विचारधाराओं को कही न कही मिलाने की कोशिश करेंगे क्योंकि अवाम सबसे ऊपर है। अगर अवाम के किसी काम आते हैं तो फिर हमारा नेता होना पार हो जाता है। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है कि शिवसेना पीएजीडी की बैठक में किसी मुद्दे को लेकर चर्चा करने के लिए शामिल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें