फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने आतंकियों के दो मददगारों को बडगाम से दबोचा, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद

Mon, 22 Aug 2022 09:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बडगाम पुलिस ने सेना की 50 आरआर और 181 बटालियन के सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के दो सहयोगियों को बडगाम में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बडगाम पुलिस ने सेना की 50 आरआर और 181 बटालियन के सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के दो सहयोगियों को बडगाम में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी पहचान शाहनवाज अहमद भट पुत्र अब्दुल अजीज भट निवासी क्रालपोरा और समीर अहमद नजार पुत्र गुलाम अहमद निवासी गुंड चेकपोरा, कनिपोरा के रूप में हुई है। उनके कब्जे से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की आपत्तिजनक सामग्री, दो एके मैगजीन और 54 एके राउंड सहित अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

गिरफ्तार किए गए आतंकियों के सहयोगी बडगाम के चाडूरा इलाके में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादियों को रसद सहायता, हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने में मदद करते थे। इस संबंध में पुलिस ने चाडूरा थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्जकर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों पर ग्रेनेड हमला मामले में एक और हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम में ग्रेनेड हमला मामले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक और हाइब्रिड आतंकवादी शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बडगाम जिले के गोपालपोरा इलाके में अल्पसंख्यकों पर ग्रेनेड हमले के संबंध में चाडूरा थाने में दर्ज मामले की जांच शुरू की गई थी। इससे पहले भी दो हाईब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। आतंकी की पहचान सुहैल अहमद मलिक पुत्र अब्दुल हामिद मलिक निवासी पानजन चाडूरा के रूप में हुई। उसके पास से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री और एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें