फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों की मिली बड़ी सफलता, आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

Fri, 16 Oct 2020 03:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में जमीन के अंदर बनाए गए एक आतंकी ठिकाने को सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया। यहां से एक पिस्टल, तीन ग्रेनेड और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार इस ठिकाने का इस्तेमाल लश्कर-ए-तैयबा  के आतंकियों द्वारा किया जा रहा था। सुरक्षाबलों ने ठिकाने से हथियार और गोला बारूद के अलावा अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अवंतीपोरा के कनवनी गांव में झेलम नदी के किनारे एक नर्सरी एरिया में सुरक्षाबलों को आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली। इस इनपुट के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ 185 बटालियन के जवानों ने शुक्रवार सुबह एक साझा तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान सुरक्षाबलों को एलईटी के जमीन के अंदर ठिकाने का पता चला। अधिकारी ने बताया कि इस ठिकाने के अंदर जाने के लिए पांच स्क्वायर फुट का एक रास्ता बनाया गया था। इस रास्ते को लोहे के ढक्कन से बंद किया गया था। इसके अंदर सात-सात स्क्वायर फुट के दो कमरे और एक शौचालय भी बना था। कमरों की ऊंचाई आठ फुट थी। 
विज्ञापन


 दस से 15 आतंकियों के छिपने का था इंतजाम
अधिकारी ने बताया कि जिस प्रकार का यह ठिकाना है इसमें आराम से 10 से 15 आतंकी कई दिनों तक इसमें छिपे रह सकते थे। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को हथियार में एक पिस्टल, एक मैगजीन, 2091 एके 47 के कारतूस, 3 ग्रेनेड शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि आतंकी ठिकाने को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही अवंतीपोरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें