फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: त्योहारों के बीच सुरक्षा पर नजर, रात में बाजारों में पैदल निकले आईजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रघुनाथ बाजार, मोती बाजार और रेजिडेंसी रोड का दौरा कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। त्योहारी सीजन में शहर के बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी तेज कर दी है। इसी के तहत आईजीपी जम्मू जोन तेजिंद्र सिंह ने रविवार रात रघुनाथ बाजार, मोती बाजार, रेजिडेंसी रोड सहित शहर के अन्य इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बाजारों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

त्योहारों के चलते बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। शाम और रात के समय प्रमुख बाजारों में भीड़ जुट रही है। ऐसे में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के लिए आईजीपी खुद सड़कों पर उतरे। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना और पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करना रहा। आईजीपी के साथ डीआईजी श्रीधर पाटिल, एसएसपी जोगिंद्र सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों का दौरा कर वहां की स्थिति देखी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की गई। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए अहम रहता है। प्रमुख बाजारों में लोगों की आवाजाही के साथ यातायात और सुरक्षा प्रबंधन पर भी ध्यान देना जरूरी है। आईजीपी के दौरे को इसी व्यवस्था की निगरानी के तौर पर देखा जा रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से त्योहारों के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें