अखनूर। जम्मू एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले और कालूचक में ड्रोन देखे जाने पर सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए हैं। सीमा पर कड़ी चौकसी की गई है। सड़कों पर आवाजाही करने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के व्यवस्था कड़ी कर दी है। सेना सहित सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया है। परगवाल, छंब, केरी सेक्टरों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध पर नजर रखी जा रही है। आईबी और एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ सीमा पार से आने वाले ड्रोन पर नजर रखने की हिदायतें जवानों को दी गई है। क्षेत्र में पिछले साल भी गांव नाईवाला में सीमा पार से आए ड्रोन के मध्य हथियारों का जखीरा गिरने की घटना हो चुकी है। इसमें ऐके 46, पिस्तौल सहित अन्य हथियार थे।
मुख्य सड़कों में पुलिस द्वारा नाके लगा करके आवाजाही करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में भी सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए हैं। एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बताया कि ड्रोन हमले के बाद क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सीमा पर सेना और सुरक्षा बल चौकसी पर हैं। क्षेत्र में संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।