फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे जम्मू महोत्सव गोल्फ कप का आगाज

Mon, 11 Feb 2019 05:02 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
golf
विज्ञापन

दूसरे जम्मू महोत्सव गोल्फ  कप-2019 का आगाज रविवार को हुआ। राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई ने पहली गेंद को टी ऑफ  कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तवी गोल्फ  कोर्स (जेटीजीसी) के सहयोग से पर्यटन विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।  

विज्ञापन


प्रतियोगिता में कुल 96 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें जम्मू तवी गोल्फ  कोर्स के सदस्यों के अलावा सेना गोल्फ  कोर्स उधमपुर, आर्मी गोल्फ  कोर्स नगरोटा, आर्मी गोल्फ  कोर्स मीरां साहिब, बीएसएफ  गोल्फ  कोर्स पलौड़ा के गोल्फ र ने भाग लिया।

इस दौरान सलाहकार ने गोल्फ  कोर्स में एक स्वीमिंग पूल के निर्माण का प्रस्ताव देने को कहा। निदेशक पर्यटन जम्मू ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। बच्चों की श्रेणी में, स्ट्रेट ड्राइव का पुरस्कार अरिंदम सूदन को तो सबसे लंबी ड्राइव मुसाद शफात को और सबसे पास का पिन अरिंदम सूदन को मिला।
विज्ञापन


प्रत्येक चार गेंद के बीच सर्वश्रेष्ठ खेलने वाले खिलाड़ी का पुरस्कार भी विजेता ट्रॉफ ी से सम्मानित किया गया, जिनमें मानव गुप्ता, अभिमन्यु बेरी, आकाश भोला, चंद्रजीत सिंह, आशिक हुसैन, विवेक खजूरिया, सहित अन्य को मिला। बच्चों के बीच चार बॉल में अरिंदम सूदन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें