फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवे दिन भी संदिग्धों का कोई सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्र के गांव दादल में मंगलवार को दिखाई दिए संदिग्धों के बाद सेना की ओर से क्षेत्र में की गई घेराबंदी शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रही। हालांकि सेना की ओर से अब तलाशी अभियान नहीं चलाया जा रहा है। सिर्फ सीमावर्ती क्षेत्रों से सुंदरबनी तथा अन्य क्षेत्रों को जाने वाले मार्गों पर नाकेबंदी करके आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

गांव दादल में कुछ लोगों को कुछ संदिग्ध दिखे थे। इस सेना ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। अब घेराबंदी कर दी गई है ताकि क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सके। पांच दिन से सेना की ओर से की गई नाकेबंदी के बाद भी संदिग्धों का कोई अता पता नहीं चल पाया है। सेना तथा अर्द्ध सैनिक बल के लिए भी सिरदर्द बन चुका है क्योंकि पांच दिन का लंबा समय निकलने के बाद भी संदिग्ध इतनी गर्मी के बीच जंगलों में कैसे छुपे रह सकते हैं। कहीं वह सेना को चकमा देकर आगे निकलने में सफल तो नहीं हो गए है। ऐसे में सेना तथा अर्द्ध सैनिक बलों के लिए चिंता का विषय बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें