सांबा में तलाशी अभियान चलते सेना के जवान।
सांबा। सांबा के बसंतर दरिया और आसपास के रिहायशी इलाके मेंं संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।
दोपहर दो बजे बसंतर दरिया के साथ सटे स्वर्गधाम शमशान घाट और पोल फैक्ट्री में अचानक सेना और पुलिस के जवान पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबल के जवानों ने बसंतर दरिया के साथ सटी इंदिरा काॅलोनी में भी कुछ घरों की तलाशी ली गई। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देश विरोधी गतिविधि में शामिल किसी संदिग्ध के फोन लोकेशन का सुराग बसंतर दरिया के पास मिलने के बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। कठुआ के जुथाना और बिलावर में आतंकी घटनाओं के बाद सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं और हर संदिग्ध स्थिति से निपटने के लिए पूरी मुस्तैदी बरत रहे हैं।