फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कार और स्कूटी की टक्कर में पति पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सलानी पुल के पास शनिवार को एक कार और स्कूटी की टक्कर में पति पत्नी घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक स्कूटी और कार एक दूसरे से टकरा गए। कार का नंबर जेके02डीजी 9405 है। इसे नीरज कुमार शर्मा पुत्र कृष्ण लाल शर्मा निवासी जम्मू चला रहे थे। वह जम्मू से पुंछ की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे सलानी पुल राजोेरी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक स्कूटी नंबर जेके11जी 7397 के साथ उनकी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी को अनिल शर्मा पुत्र भीम सेन निवासी ढांगरी राजोरी चले रहे थे। इसमें स्कूटी चालक अनिल शर्मा और पीछे बैठी उसकी पत्नी राखी शर्मा घायल हो गए हैं। दोनों को स्थानीय लोगो की मदद से जीएमसी राजोरी शिफ्ट किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें