फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर डेढ़ घंटे चला सर्च आपरेशन

विज्ञापन
udhampur militent dekhey jane wali jagha par aye surkshakarmi - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर आठ में इस्कान मंदिर के पास संदिग्ध देखे जाने के बाद शनिवार को पुलिस, सेना व सीआरपीएफ ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले सर्च आपरेशन में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद सर्च आपरेशन को बंद कर दिया गया। एसएसपी राजीव ओम प्रकाश पांडे का कहना था कि सूचना मिलने पर अक्सर पुलिस इस तरह का सर्च आपरेशन करती है, लेकिन शनिवार के आपरेशन में कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस, सेना व सीआरपीएफ ने इस्कान मंदिर के आसपास सर्च आपरेशन शुरू किया। पूरा इलाका कुछ ही मिनटों में छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस व सेना ने धार रोड पर वाहनों की आवाजाही को भी बंद कर दिया। जवानों ने गलियों में भी हर स्थान की तलाशी ली। जो लोग घरों से बाहर निकलने लगे तो उनको तुरंत अंदर जाने को कहा और सभी से घरों के दरवाजे व खिड़कियों को भी बंद करवा दिया। इसी दौरान ड्रोन की मदद से भी संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी। ड्रोन के जरिए वार्ड नंबर आठ के हर एक कोने पर नजर रखी गई। सर्च आपरेशन चलता रहा और सेना व पुलिस के जवानों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती चली गई। कुछ समय के बाद बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया गया। सुरक्षाबलों ने इस्कान मंदिर के अंदर जाकर भी सर्च आपरेशन चलाया। करीब डेढ़ घंटे तक इस्कान मंदिर के आसपास के इलाके में सर्च आपरेशन चलता रहा। लेकिन सुरक्षाबलों के हाथ कुछ नहीं लगा और शाम करीब पांच बजे सर्च आपरेशन को बंद कर दिया गया। सैकड़ों की संख्या में सुरक्षाबलों को देख कर आसपास के लोग घरों की छतों पर पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने सबको अंदर भेज दिया।
सुरक्षाबलों की तरफ से आम सर्च आपरेशन चलाया जाता है और आज का सर्च आपरेशन भी कुछ इसी तरह का था। आज के सर्च आपरेशन में कुछ भी नहीं पाया गया है। अगर और कोई सूचना मिलती है तो पुलिस की तरफ से उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलने पर पुलिस चुप नहीं बैठ सकती है। सूचना मिलने पर पुलिस की तरफ से सर्च आपरेशन करना एक आम प्रक्रिया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अफवाह उड़ाना शुरू कर दिया है कि उधमपुर में आतंकी हमला हो गया है। गोलियां चल रही है। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। कोई भी इस तरह की अफवाह न फैलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव ओम प्रकाश पांडे, एसएसपी उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें