फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दूसरे दिन भी बम निरोधक दस्तों ने खंगाले संवेदनशील इलाके

विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान खोजी कुत्तों की मदद से जांच करते हुए स्रोत रेलवे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। दिल्ली में ब्लास्ट के बाद से ही जम्मू शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। वीरवार को लगातार दूसरे दिन बम निरोधक दस्तों ने खोजी कुत्तों की मदद से शहर के ज्वेल चौक, जम्मू रेलवे स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील इलाकों को खंगाला। सुरक्षा टीमों ने संभावित खतरों को लेकर अपनी तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन

जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एक विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया। इसमें रेलवे सुरक्षा बल (जीआरपी) की टीमों ने खोजी कुत्तों की मदद से प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर की निगरानी की। जम्मू रेलवे स्टेशन व आसपास के परिसर की गहन जांच की गई। यात्रियों के सामान, प्लेटफार्मों और आने-जाने वाली ट्रेनों की मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड से चेक किया गया। प्रतीक्षालय, आरक्षण काउंटर, बुकिंग कार्यालय और पार्सल कार्यालय का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया।

जम्मू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान खोजी कुत्तों की मदद से जांच करते हुए स्रोत रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें