हीरानगर। हीरानगर क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे इलाकों में वीरवार को पुलिस, एसओजी और बीएसएफ की ओर से संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान नदी, नालों और घने जंगलों को खंगाला गया।
जानकारी के अनुसार, प्लाई, बोबिया और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। हीरानगर थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि यह नियमित सर्च का हिस्सा है। पहले भी इस तरह के तलाशी अभियान इलाके में चलाए जाते रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखना है। संवाद