फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकियों के स्केच जारी होने के बाद बसंतगढ़ व डुडू में सर्च आपरेशन तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बसंतगढ़ मुठभेड़ मामले में पुलिस की ओर से छह आतंकियों के स्केच जारी करने के बाद सुरक्षा बलों ने दहशतगर्दों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ का सर्च ऑपरेशन 15वें दिन में पवेश कर गया है। रविवार को सुरक्षा बलों ने बसंतगढ़ के साथ डुडू, राय चक, कदवा, पोनारा, लोदरा के चप्पे-चप्पे को खंगाला, हालांकि अभी तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने बसंतगढ़ के साथ डूडू के दुरु हवानी टॉप, कूई नाला, करु नाला, ललोंग गला, सियोजधार टॉप क्षेत्र को भी चारों ओर से घेर रखा है। शनिवार को पुलिस ने छह आतंकियों के स्कैच जारी करने के साथ ही एक आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों की ओर से कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। तलाशी अभियान में डॉग स्क्वॉयड और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें