फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेना ने खंगाले पुंछ नगर के आसपास के इलाके

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकियों की धरपकड़ में नदी-नालों को भी खंगाला जा रहा
विज्ञापन

सनेईटाॅप और शींदरा टाॅप में नौवें दिन भी तलाशी अभियान जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में डन्ना शाहसितार में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले के बाद रविवार को नौवें दिन भी सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान जारी रखा। आतंकियों की तलाश में सनेई टॉप और शींदरा टॉप के नदी-नालों व इलाकों को खंगाला जा रहा है। सुरक्षाबलों ने दिनभर क्षेत्रों की घेराबंदी कर तलाश जारी रखी। बड़ी संख्या में सेना पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों ने नगर के बाहर बेतार और पुलत्स्य नदी से सटे इलाकों में स्थित घरों, पशुशालाओं की जांच करने के साथ ही खेत-खलिहानों और खाली पड़े स्थानों को खंगाला। सुरक्षा बलों ने नगर के बाहर नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सूचित किया कि अगर किसी भी संदिग्ध को देखते हैं, तो उसकी सूचना पुलिस या सेना को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें