फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मेंढर में सुरक्षा बलों ने खंगाले ग्रामीण क्षेत्र और जंगल, कई घंटे चला तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








पुंछ। मेंढर में सुरक्षाबलों ने मंगलवार दोपहर को कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नदी-नालों और जंगलों को खंगाल गया। सूत्रों के अनुसार, दोपहर को उपजिले के आसपास के क्षेत्र में एसओजी, सीआरपीएफ, सेना और पुलिस ने साझा तलाशी अभियान चलाया। इसमें बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवानों ने हथियारों से लैस होकर मोर्चा संभाला। कई घंटे तक दर्जन भर ग्रामीण क्षेत्रों को खंगाल गया। हालांकि तलाशी अभियान को लेकर अधिकारियों ने किसी प्रकार का भी कोई बयान जारी नहीं किय है। सूत्रों के अनुसार तलाशी अभियान त्याहोरों के मद्देनजर चलाया गया है, ताकि आतंकी इन खास मौकों पर शांति भंग करने के लिए खलल न डालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें