फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ढग्गर में पांचवें दिन भी सर्च ऑपरेशन, 50 किमी से ज्यादा इलाका खंगाला जा चुका

विज्ञापन
विज्ञापन
- ढग्गर के रिंड क्षेत्र में देखे गए आतंकियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बसंतगढ़ में आतंकी घटना के बाद जिले के पहाड़ी उपमंडल बनी के ढग्गर क्षेत्र में दिखे आतंकियों का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। पांचवें दिन भी सर्च ऑपरेशन में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने इन पांच दिनों के दौरान 50 किमी. से अधिक की परिधि में सर्च अभियान चलाया है। जवानों ने बनी के सरथल से कमलोग गलां तक के इलाके को पूरी तरह खंगाल लिया है। वहीं, ड्रोन और चॉपर की मदद से आसमान से भी निगरानी की जा रही है। बता दें, जिला पुलिस के आला अधिकारी पिछले पांच दिन से सेना के जवानों के साथ सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं। ड्रोन और चॉपर से लगातार पूरे पहाड़ी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। हालांकि बीते सोमवार को ढग्गर के रिंड क्षेत्र में देखे गए आतंकियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिसके चलते स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है। सुरक्षा बल ढग्गर क्षेत्र में सरथल और मंडी धार तक सर्च अभियान चला चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें