-हीरानगर के करोल कृष्णा, सपालमां, बोबिया के साथ जंगली इलाकों को खंगाला
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे गांवों में शनिवार को पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा बलों ने करोल कृष्णा, सपालमां, बोबिया के साथ जंगली इलाकों को खंगाला। बॉर्डर डीएसपी धीरज कटोच खुद भी अभियान में मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि सीमा पार से नशा, हथियारों की तस्करी और आतंकी घुसपैठ की आशंका के चलते इन इलाके में नियमित रूप से तलाशी अभियान चलाया जाता है। शनिवार को भी सर्च ऑपरेशन के दौरान आईबी से सटे नदी-नालों और जंगलों को जवानों ने बारीकी से खंगाला। इसके अलावा गांवों के आसपास भी तलाशी अभियान चलाया गया। लोगों को भी जागरूक किया गया। अपील की गई कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो पुलिस व बीएसएफ को तुरंत सूचित करें।