फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकियों की तलाश में डीकेजी और सावनी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
एहतियातन तीन घंटे बंद रखा गया थन्नामंडी-डीकेजी-बफ्लियाज रोड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोेरी। जिले के थन्नामंडी पुलिस थाने के अतंर्गत आते डीकेजी और सावनी इलाकों के जंगलों में छिपे आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एहतियातन तीन घंटे तक थन्नामंडी-डीकेजी-बफ्लियाज रोड बंद रखा गया।
विज्ञापन


इस अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवान शामिल रहे। तलाशी अभियान में ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में आतंकवादी खतरे से निपटने के लिए तलाशी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। ड्रोन सहित उन्नत तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। तलाशी अभियान पंगाई, शाहदरा शरीफ, डेरा की गली, सावनी, भंगाई, मारवाह और बफलियाज सहित विभिन्न क्षेत्र में चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किए जाने तक प्रयास जारी रखेंगे। सर्च ऑपरेशन की निगरानी डीआईजी पुलिस और सेना के उच्च अधिकारी स्वयं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें