फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भारत-पाक सीमा से सटे नदी-नाले खंगाले

Tue, 30 Apr 2024 04:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर के बसंतगढ़ में हुए आतंकी हमले के बाद सीमावर्ती क्षेत्राें में सुरक्षा बल सतर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। उधमपुर के बसंतगढ़ में हुए आतंकी हमले के बाद जिला के सीमावर्ती क्षेत्राें में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगने वाले इलाकों और नदी नालों को खंगाला।
विज्ञापन


मौसम खराब होने के बावजूद पुलिस व सुरक्षा बल के जवान नदी नालों में तलाशी अभियान चलाते रहे। एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने बताया कि बसंतगढ़ में हुई मुठभेड़ में इन आतंकवादियों ने हाल ही में ही घुसपैठ की है। इसके मद्देनजर सुरक्षा बलों ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग और बॉर्डर मार्गों पर सुरक्षा बलों ने नाके लगाकर वाहनों की तलाशी की। रक्षा सूत्रों के अनुसार कि सीमा की निगरानी में जुटे सीमा सुरक्षा बल के जवान सतर्क हैं। बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार कि सीमा पार से घुसपैठ कर पाना आसान नहीं है। सूत्रों के अनुसार कि भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट बनाई गई सुरंगों का भी पाकिस्तान से आने बाले घुसपैठिए लाभ उठाते रहे हैं। सांबा सेक्टर में ही आधा दर्जन सुरंगों को सुरक्षा बलों ने खोज निकाला था। एक बार फिर से आशंका जताई जा रही है कि कहीं सुरंग से घुसपैठ तो नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें