रियासी। जिले में मूसलाधार बारिश के चलते सोमवार को नदी-नाले भी उफान रहे। वहीं, गुलाबगढ़ में दो कच्चे मकान गिरने गिरे हैं और कई मकानों को खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की तरफ से लोगों को बिना किसी काम के घरों के बाहर नहीं जाने को कहा है। साथ ही मंगलवार को जिला के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से जारी किया गया है। संवाद