पुंछ। मेंढर में शुक्रवार सुबह संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने कई क्षेत्रों में देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार किसी स्थानीय ने पुलिस को दो से तीन संदिग्ध देखे जाने की सूचना दी। इसके बाद सुबह पांच बजे गुरसाईं पुलिस थाना क्षेत्र के नक्कामंजयाडी, नार, भाटादूड़ियां, कल्लर और आस-पास के इलाकों में सुरक्षाबलों, एसओजी मेंढर, सेना की 37 आरआर और सीआरपीएफ की 246 वीं वाहिनी ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों ने सभी क्षेत्रों की घेराबंदी कर नालों, जंगलों और खेतों को खंगाला। संवाद