फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेसीबी के नाम पर 23 लाख ठगे, आरोप पत्र दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। चार वर्ष पुराने मामले में 1043 पन्नों में आरएस पुरा के भाऊ गांव के कुलवीर सिंह, मरजाली कंगरैल के नरोतम सिंह और डिग्याना के कुलरंजन शर्मा को आरोपी बनाया है। कुलवीर सिंह ने केके मोटर नाम की कंपनी खोली थी जो आरएस पुरा से संचालित थी। इन लोगों ने मिलकर आरएस पुरा के ही गांव सुंदरपुर की बलवीर कौर को जेसीबी दिलाने के नाम पर 23 लाख की धोखाधड़ी की थी। 2019 में बलवीर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बलवीर ने क्राइम ब्रांच को बताया था कि 2017 में जेसीबी खरीदनी थी। उन्हें 23 लाख रुपये की आवश्यकता थी। इसलिए उसने कुल्लियां के जेके बैंक में लोन का आवेदन किया। मार्जिन मनी के तौर पर डीलर को 8 लाख दिए। बाकी का पैसा बैंक ने ट्रांसफर किया लेकिन डीलर ने बाद में कहा कि उसे बैंक से पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ। जबकि बलवीर कौर के खाते से लोन की किस्तें कटना शुरू हो गईं। क्राइम ब्रांच ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया और जांच में पाया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें