मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर मंगलवार दूसरे दिन भी सेना ने सर्च आपरेशन चलाया।
सोमवार को यहां घुसपैठ को नाकाम करते हुए सेना ने चार पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। सैन्य सूत्रों के मुताबिक पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है ताकि इस बात की तस्दीक की जा सके कि अन्य आतंकी इलाके में छिपे तो नहीं हैं। इसके साथ ही एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। गश्त भी तेज कर दिया गया है।