फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरनकोट तहसील के कई क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Thu, 18 Jul 2024 07:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
डोडी एंव मरहोट में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद चलाया अभियान
विज्ञापन

पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के कई क्षेत्रों में बुधवार को सुबह सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। ये देर शाम तक जारी रहा। तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों के हाथ कोई भी संदिग्ध नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरनकोट में तैनात सेना एवं पुलिस को तहसील के दूरदराज के क्षेत्र डोडी और मरहोट में तीन से चार संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने डोडी, मरहोट, मोडाबच्छा, इलियां सोलियां के साथ ही बफलियाज में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसमें पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने जंगलों, नदी-नालों, खेत-खलिहानों के साथ ही संदिग्ध क्षेत्रों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। यह देर शाम तक जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें