फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Tue, 01 Sep 2020 12:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
तलाशी अभियान, सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में बीएसएफ, सेना और पुलिस (एसओजी) की संयुक्त टीम तलाशी अभियान चला रही है। सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई खानेतर इलाके के पहाड़ी क्षेत्रों में चल रही है। सूत्रों का कहना है कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर यह अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन


तलाशी अभियान के दौरान सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभियान के दौरान सेना ने दो पिस्टल और चार मैगजीन, AK47 राइफल की पांच मैगजीन, दो वायरलेस सेट, 4 ग्रेनेड, 1 बिनोक्युलर, एके-47 के 250 कारतूस, पिस्टल के 150 कारतूस बरामद किए हैं। 


यह भी पढ़ेंः ‘तब तक पीछा करो, जब तक फरार आतंकी घेरे न जाएं’, इस रणनीति से होगा दहशतगर्दों का खात्मा

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम
उधर, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जारी सुरक्षा बांध के निर्माण कार्य को बाधित करने में पाकिस्तान कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। रोजाना पाकिस्तानी रेंजर्स भारतीय क्षेत्र में गोलाबारी कर रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


रविवार देर रात साढ़े 11 बजे से लेकर सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे तक पाकिस्तानी रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना के निशाने पर सीमा सुरक्षा बल की करोल मात्रयां पोस्ट थी। गोलाबारी में पाकिस्तान ने छोटे-बड़े दोनों ही तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया। हालांकि पाकिस्तानी गोलाबारी में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का करारा जवाब दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें