फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बुद्धल में ड्रोन और खोजी कुत्तों के सहारे दहशतगर्दों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऊपरी इलाकों में खाली पड़ी ढोकों में शरण ले रखी है आतंकियों ने
विज्ञापन


- शुक्रवार को मुठभेड़ में मारा गया था एक आतंकी, शिनाख्त के प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के बुद्धल थाने के अंतर्गत बहरोट इलाके में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने के बाद शुरू हुआ तलाशी अभियान शनिवार को भी जारी रहा। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। दहशतगर्दों की तलाश में ड्रोन और खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। सूचना है कि बहरोट के साथ ऊपरी इलाकों में खाली पड़ीं ढाकों में दो और आतंकी छिपे हैं। तलाशी अभियान एसएसपी अमृतपाल सिंह की देखरेख में जारी है।
सूत्रों के अनुसार बहरोट, गब्बर, गुलिर, बथान आदि के जंगलों में छिपे आतंकवादियों को ढेर करने के लिए सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल खाली ढोकों के साथ जंगली इलाकों का चप्पा-चप्पा खंगाल रहे हैं और लोगों के घरों जाकर भी पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों से अपील की जा रही है कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध नजर आए तो तत्काल पुलिस और सेना को सूचित किया जाए, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरक्षा बल नहीं चाहते
अपना कोई नुकसान

सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों की नई रणनीति है कि वे पहले इंतजार करते हैं कि सेना और पुलिस उनकी तलाश में वहां तक पहुंचे जहां से आसानी से उन्हें निशाना बनाया जा सके। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में उनके ठिकाने के पास पहुंचते हैं तो पहले से घात लगाए बैठे आतंकी ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं। ऐसे में सेना या पुलिस को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। जैसा कि कश्मीर घाटी के कोकरनाग, राजोरी के केसरी हिल और नारला इलाके में देखा जा चुका है। उक्त इलाकों में घात लगाए आतंकियों के हमले में सेना, पुलिस और पैरा कमांडो बलिदान हो चुके हैं। अब ऐसे नुकसान से बचने के लिए बुद्धल-बहरोट के जंगलों में सेना और पुलिस कड़ी चौकसी बरतते हुए आतंकियों को ढेर करने की रणनीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें