लद्दाख के द्रास में दो सप्ताह पहले लापता भारतीय इंजीनियरिंग सर्विस के अधिकारी और उनके चालक की तलाश में जुटे बचाव दल ने चालक का शव बुधवार को नदी से बरामद किया है। जबकि अधिकारी के बारे में अभी कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी खोज जारी है।
पुलिस ने बताया कि दो सप्ताह पहले कारगिल जिले के द्रास के पास भारतीय इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी सुभान अली अपने चालक परविंदर कुमार के साथ जा रहे थे तभी चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और यह द्रास के पास नदी में गिर गया। हादसे के बाद से बचाव दल दोनों की खोज कर रहा था। बुधवार को चालक का शव मिला।