श्रीनगर। गांदरबल जिले के खालमुल्ला इलाके में सोमवार को कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दूसरी ओर बारामुला जिले के सोपोर के बादामीबाग इलाके में भी सुरक्षाबलों ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया है। देर रात तक वहां घर-घर तलाशी ली जा रही थी।
बताया जाता है कि गांदरबल के जिस खालमुल्ला इलाके में सुरक्षाबल कासो चला रहे हैं। पिछले सप्ताह इसी इलाके में आतंकियों ने दो बीएसएफ जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनके हथियार भी छीन ले गए थे। फिलहाल इलाके से सुरक्षाबल किसी आदमी को निकलने नहीं दे रहे हैं। गांव जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।