फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नए डीजीपी की तलाश, एडीजीपी विजय कुमार रेस में सबसे आगे

Thu, 18 Jul 2024 07:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश दोनों की हैं पसंद, दो साल बाद होंगे रिटायर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अगले 60 दिन में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के नए डीजीपी की तलाश शुरू कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो इस समय जम्मू कश्मीर में लाॅ एंड आर्डर एवं सिक्योरिटी के एडीजीपी विजय कुमार इस रेस में सबसे आगे हैं। लेकिन, यह भी संभव है कि कोई केंद्र से पैराशूट से बाजी मार जाए। बहरहाल, डीजीपी की कुर्सी के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरआर स्वैन ने नवंबर 2023 को प्रदेश के डीजीपी का पदभार संभाला था। वे इसी वर्ष 18 सितंबर को रिटायर हो जाएंगे। इनके बाद वरिष्ठता के मामले में डीजीपी रैंक के दो अफसर हैं। इनमें पंकज सक्सेना और दीपक कुमार शामिल हैं। सक्सेना के पास रिटायर होने में 3 वर्ष है, जबकि दीपक कुमार के पास 5 वर्ष। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि दो वर्ष बाद रिटायर होने वाले एडीजीपी विजय कुमार को डीजीपी बनाया जा सकता है। वह इस रेस में फ्रंट रनर हैं, क्योंकि केंद्र और प्रदेश दोनों में ही विजय कुमार को पसंद किया जाता है। वह कश्मीर में तीन वर्ष तक आईजी के पद पर भी रह चुके हैं। इन अधिकारियों के अलावा केंद्र से कोई भी अफसर डीजीपी बनाकर भेजा जा सकता है। यानी पैराशूट से प्रवेश भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें