फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सूचना का इंतजार करते रहे, नहीं आया हर्ष का शव

Thu, 18 Jul 2024 07:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के अधिकारियों ने दिया था मैसेज करने का आश्वासन, दो दिन पहले अधिकारी पहुंचे थे हर्ष नागोत्रा के घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। ज्यौड़ियां के युवक हर्ष नागोत्रा का पार्थिव शरीर सेना के अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी घर नहीं पहुंचा। बुधवार को परिजन दिनभर शव आने के मैसेज का इंतजार करते रहे। मगर शव नहीं आया। परिजनों ने सेना के अधिकारियों से शव को जल्द घर भिजवाने की गुहार लगाई है। शव के इंतजार में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके घर सांत्वना देने वालों का आना जारी है।
गौरतलब है कि चिनाब दरिया में बहकर युवक हर्ष का शव सियालकोट पाकिस्तान में बरामद किया गया था। सेना के अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि मंगलवार को पाकिस्तान की सेना सुचेतगढ़ बॉर्डर से हर्ष नागोत्रा का पार्थिव शरीर भारतीय सेना को सौंपेगी। साथ ही कहा था आप घर से सुचेतगढ़ बॉर्डर पर जाने के लिए सेना के मैसेज का इंतजार करना। मंगलवार और बुधवार को दिनभर परिजन सेना के मैसेज का इंतजार करते रहे। देर शाम तक सेना की तरफ से कोई मैसेज नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
बता दें की ज्यौड़ियां निवासी हर्ष नागोत्रा पुत्र सुभाष चंद्र 11 जून से लापता था, 12 जून को परिजनों ने ज्यौड़ियां पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। हर्ष नागोत्रा एयरटेल कंपनी में काम करता था और खौड़ क्षेत्र में तैनात था। 11 जून को वह ड्यूटी पर गया, लेकिन घर वापस नहीं आया। परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो उसका मोटरसाइकिल चिनाब दरिया किनारे से मिला। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चिनाब किनारे दो-तीन दिन तलाशी अभियान चलाया। 13 जून को हर्ष का शव सियालकोट पाकिस्तान में नहर के बीच से मिला। सियालकोट में शव की पहचान गले में पहने पहचान पत्र से हुई। जिस पर फोन नंबर भी लिखा था। वहां से व्हाट्सएप पर 13 जून से ही मैसेज कर दिया था। जब 12 जुलाई को परिजनों ने डुप्लीकेट सिम कार्ड लेकर फोन में डाला तो सियालकोट से मैसेज मिला। इसमें हर्ष नागोत्रा के आई कार्ड का फोटो और उसके शव का फोटो था। परिजनों ने सियालकोट पाकिस्तान में उस नंबर पर फोन किया तो वहां से परिजनों को पूरी जानकारी मिली की सियालकोट की यह नहर दरिया चिनाब से निकलती है और इस नहर से 13 जून को यह शव मिला है। इसका पोस्टमार्टम करवा कर शव को दफना दिया है। परिजनों ने उसी दिन भारत सरकार से शव को भारत लाने की मांग की। इसके बाद सेना के अधिकारियों ने सोमवार को परिजनों को जानकारी दी कि हर्ष का शव वापस घर लाने के लिए पाकिस्तान रेंजर्स के साथ हाॅटलाइन पर बात चल रही है। मंगलवार को शव घर पर पहुंचना था, लेकिन नहीं पहुंचा। बुधवार को भी परिजन सेना की तरफ से आने वाले मैसेज के इंतजार में रहे। अब वीरवार को शव पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें