फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से 19 तक जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस रद्द

Wed, 15 Oct 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सोननगर और डेहरी आनसोन में नए रेल पुल के मध्य केबिन की ओवरहालिंग और नान इंटरलाकिंग के चलते 15 से 19 अक्तूबर तक जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस रद्द की गई है। इसकी सूचना फिरोजपुर रेल मंडल से जम्मू के रेल अधिकारियों तक मंगलवार दोपहर तक पहुंची।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जम्मू से कोलकाता के लिए सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन चलती है। ट्रेन रद्द होने से लुधियाना, जालंधर, सहारनपुर, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, मुगलसराय और कोलकाता जाने वाले रेल मुसाफि रों को काफी मुश्किलें होंगी। रद्द ट्रेन के लिए हुए आरक्षण के  रिफंड के लिए भी रेल यात्री स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें